नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़: 18 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 9:26 बजे बड़ी भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 14 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा, 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

कैसे हुआ हादसा?

New Delhi Railway Station Stampede - कुंभ के लिए हुई थी स्पेशल ट्रेन की  घोषणा, फिर मची अफतराफरी... NDLS पर भगदड़ की असली वजह आई सामने - What led  deadly stampede at


यह हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 13, 14 और 15 के बीच हुआ। महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर शाम 4 बजे से ही भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। रात करीब 8:30 बजे प्रयागराज जाने वाली तीन ट्रेनों के लेट होने की वजह से भीड़ और ज्यादा बढ़ गई।

चश्मदीदों के मुताबिक, ट्रेन का प्लेटफॉर्म अचानक 14 से बदलकर 16 कर दिया गया। इससे यात्री घबरा गए और जल्दी से प्लेटफॉर्म बदलने की कोशिश में भगदड़ मच गई।

दम घुटने से गई जान


मृतकों को दिल्ली के RML अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के स्टाफ के मुताबिक, ज्यादातर शवों पर सीने और पेट में चोट के निशान थे। उनकी मौत दम घुटने की वजह से हुई।

New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 15 की मौत, कई  बेहोश

जांच के आदेश


हादसे की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसमें उत्तर रेलवे के दो अधिकारी नरसिंह देव और पंकज गंगवार शामिल हैं। कमेटी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सभी CCTV फुटेज सुरक्षित करने का आदेश दिया गया है ताकि हादसे के कारणों की सही जानकारी मिल सके।

  • Related Posts

    JAC ने मैट्रिक की दो परीक्षाएं की रद्द, पेपर लीक होने पर लिया बड़ा फैसला

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक की हिंदी और विज्ञान की परीक्षाएं पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी हैं। पुनर्परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

    झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान | जानिये कितने चरणों में और किन तारीखों में होंगी मतदान

    जिसमें पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को सम्पन्न होगा। पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतगणना 20 नवंबर को शुरू होगी, और चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Missed News

    JAC ने मैट्रिक की दो परीक्षाएं की रद्द, पेपर लीक होने पर लिया बड़ा फैसला

    JAC ने मैट्रिक की दो परीक्षाएं की रद्द, पेपर लीक होने पर लिया बड़ा फैसला

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

    झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान | जानिये कितने चरणों में और किन तारीखों में होंगी मतदान

    झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान | जानिये कितने चरणों में और किन तारीखों में होंगी मतदान

    आजसू विधायक लंबोदर महतो ने जयराम महतो को सीधी चुनौती दी है|

    आजसू विधायक लंबोदर महतो ने जयराम महतो को सीधी चुनौती दी है|

    Bengal Train Accident | बंगाल रेल दुर्घटना

    Bengal Train Accident | बंगाल रेल दुर्घटना

    NEET Exam 2024 Paper leak Scam Exposed

    NEET Exam 2024 Paper leak Scam Exposed